{"_id":"6071e1388ebc3e8d2f36be56","slug":"danger-112-active-cases-locks-in-kovid-hospital-etah-news-agr4881137152","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरा: 112 एक्टिव केस, कोविड अस्पताल में ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरा: 112 एक्टिव केस, कोविड अस्पताल में ताले
विज्ञापन
एटा। कोविड का खतरा बढ़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार बेफिक्र हैं। जिले में 112 सक्रिय मामले आए हैं। इनमें कई तो ऐसे हैं जिन्हें संस्थागत आइसोलेट किया जाना चाहिए। लेकिन ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। कोविड अस्पताल बंद पड़ा है।
संक्रमण के मामले बेहद कम होने पर स्वास्थ्य विभाग ने जनवरी में बागवाला स्थित सीएचसी में संचालित कोविड एल वन अस्पताल बंद कर दिया था लेकिन होली के बाद से अचानक नए मामलों में तेजी आई। अब संक्रमितों की संख्या 112 हो गई है। इनमें 20 से अधिक लोग 60 से ऊपर उम्र वाले हैं। इसके अलावा डायबिटीज, ब्लड प्रेशर आदि के भी मरीज हैं। गाइडलाइन के मुताबिक इन्हें होम आइसोलेट नहीं किया जाना चाहिए।
पांच लोग किए गए रेफर
संक्रमितों में से पांच लोगों की तबियत बिगड़ने की शिकायत मिली। लेकिन यहां कोविड अस्पताल न होने के कारण उन्हें दूसरे शहरों में चल रहे कोविड अस्पतालों में रेफर किया गया है। इसके अलावा कोविड अस्पताल संचालित न होने के बावजूद विभाग डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की तीन टीमें बनाकर ड्यूटी लगा चुका है।
विज्ञापन
भोजन का फंसा पेंच
कोविड अस्पताल के संचालन में खाने की व्यवस्था का पेंच फंसा हुआ है। मेडिकल स्टाफ और मरीजों के लिए अस्पताल में ही भोजन बनवाया जाता है। इसका कार्य आवंटन किसी को नहीं हुआ है।
वर्जन
किसी संक्रमित को समस्या आने पर अभी तो बाहर ही भेजा जा रहा है। भोजन का अनुबंध कर जल्द कोविड अस्पताल शुरू कर लेंगे जिसके बाद नियमानुसार संक्रमितों को भर्ती किया जाएगा।
- डॉ. अरविंद कुमार गर्ग, सीएमओ