{"_id":"400a88d22867e789bbf105dc95a2f151","slug":"dairy-operator-s-death-the-villagers-blocked-the-highway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरी संचालक की मौत, ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेयरी संचालक की मौत, ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Mon, 09 Nov 2015 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव हिम्मतपुर के पास अवागढ़ से लौट रहे कार सवार चालक सतेन्द्र और डेयरी संचालक ईश्वर दयाल को रविवार देर रात कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे मे डेयरी संचालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार चालक गंभीर रुपये घायल होने पर आगरा रेफर कर दिया गया है।
हादसे के के 11 घंटे के बाद लामबंद ग्रामीणों ने पुलिस जीप द्वारा ओवरटेक के दौरान हादसे का आरोप लगाते हुए एनएच 91 पर जाम लगा कर सोमवार को हंगामा किया। ग्रामीणों ने पुलिस के पुलिस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और मुआवजे की मांग करते हुए एक घंटे जाम लगाया। ।
मौके पर पहुंचे एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों का शांत कराते हुए जाम खुलवाया।
पिलुआ के गांव बमनई निवासी ईश्वर दयाल (35) पुत्र बाबूराम गांव में डेयरी चलाते है। रविवार को गांव के ही सतेन्द्र के साथ कार से अवागढ़ में किसी व्यापारी से रूपये लेने गए थे। रात्रि में कार से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
रात साढ़े 11 बजे कोतवाली देहात के गांव हिम्मतपुर के पास सामने से आते कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ईश्वर दयाल की मौत हो गई,चालक गंभीर घायल हो गया।
घायल को जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया। सोमवार सुबह करीब 11 बजे ओवरब्रिज से कुछ दूरी स्थित एक दुकान पर पुलिस जीप सही हो रही थी,पुलिस जीप की नंबर प्लेट टूटी हुई थी,अंदर खून के छीटें पड़े हुए थे,जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस पर टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए हाइवे पर जाम लगा दिया।
आरोप लगाया,कि पुलिस ने रात्रि में ओवरटेक की,ओवरटेक के चक्कर में कार पुलिसजीप से टकराते हुए सामने से आती कैंटर से टकरा गई। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के जेब में रखा कैश भी निकाल लिया,कितना कैश था,उसके बारे में नहीं बता सके। ग्रामीण पुलिस के खिलाफ रिपोर्ट तथा मुआवजा की मांग करने लगे।
जानकारी पाकर सीओ अजीजुल हक,एसडीएम सदर सुनील यादव मौके पर पहुंचे,और कार्रवाई का आश्वासन दिया। एक घंटे बाद जाम खोल दिया गया। खबर लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।