{"_id":"65009bfcefb7b8cef6069d34","slug":"cyber-cells-scope-will-increase-at-police-station-level-etah-news-c-163-1-sagr1016-5217-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: साइबर सेल का थाना स्तर पर बढ़ेगा दायरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: साइबर सेल का थाना स्तर पर बढ़ेगा दायरा
Tue, 12 Sep 2023 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 12 Sep 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए प्रत्येक थाना पर 5 कर्मियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
साइबर अपराध बढ़ने से खुलासा में हो रही देरी को लेकर बढ़ाया गया दायरा
एटा। साइबर अपराधी आसानी से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं, इसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही है और लोगों को आर्थिक हानि पहुंचाई जा रही है। इसको लेकर प्रत्येक थाना स्तर पर साइबर सेल का दायरा बढ़ाया गया और प्रशिक्षण देकर अपराधियों तक पहुंचने में निपुण बनाया जाएगा। वर्तमान में एएसपी क्राइम के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर साइबर सेल काम कर रह है। पूरे जिला के साइबर अपराधों का बोझ झेल रही टीम समय से अपराधियों तक नहीं पहुंच पाती। इसके चलते मामले लंबित भी पड़े रहते हैं। लेकिन अब प्रत्येक थाना पर साइबर सेल की टीम गठित होगी। इसमें 5 पांच पुलिस कर्मी शामिल किए जाएंगे। इनमें एक उप निरीक्षक, एक मुख्य आरक्षी, दो आरक्षी और एक महिला आरक्षी शामिल होंगे। इस टीम को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद थाना क्षेत्र में होने वाले साइबर अपराधों का खुलासा करने और अपराधियों तक पहुंचने की जिम्मेदारी दी जाएगी। ताकि समय से अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सके।
एएसपी क्राइम विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि साइबर अपराध वर्तमान में बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में टीम का दायरा बढ़ना भी जरूरी है। लखनऊ में प्रशिक्षण प्राप्त किया गया है और मुख्यालय की टीम भी शामिल रही है। अब प्रत्येक थाना पर 5 कर्मियों की साइबर सेल टीम गठित कर प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि साइबर अपराधियों पर समय से शिकंजा कसा जा सके।