फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   CSC operators training concludes

सीएससी संचालकों के प्रशिक्षण का समापन

Thu, 29 Sep 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
अमर उजाला ब्यूरो एटा। Updated Thu, 29 Sep 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
CSC operators training concludes
सीएससी संचालकों के प्रशिक्षण का समापन - फोटो : अमर उजाला
डिजिटल इंडिया पब्लिक इंटरनेट एक्सेस प्रोग्राम के अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन कार्यक्रम होटल शीतला पैलेस पर आयोजित किया गया। जिसमें एनआईसी के सहयोग से कॉमन सर्विस सेंटरों के संचालकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही इंटरनेट सेवाएं आम नागरिकों को उपलब्ध कराए जाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन

एडीएम सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि हर ग्राम पंचायत में कॉमन सर्विस सेंटर खुलने से आम जनता को कई सेवाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। धन और समय की बर्बादी नहीं होगी। महिलाओं और बच्चों को इससे ज्यादा लाभ होगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों तक इंटरनेट सेवाओं का लाभ पहुंचाना है। डीआईओ एनआईसी समीर राजन ने बताया कि डिजिटल इंडिया -पब्लिक इंटरनेट एक्सेस प्रोग्राम के तहत खोले गये कॉमन सर्विस सेंटरों के द्वारा आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैनकार्ड, बीमा, बैंकिंग, मनी ट्रांसफर, बिजली बिल भुगतान, मोबाइल व डीटीएच रिचार्ज आदि तमाम सुविधाएं जोड़ दी गई हैं।  
विज्ञापन

सीएससी के जिला प्रबंधक विकास माहेश्वरी अभिषेक आर्य, अरुण कुमार ने केंद्र संचालकों को प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर लालता प्रसाद, अजीम मियां, घनश्याम दास, मनीष अग्रवाल, निखिल माहेश्वरी, सोमंशु निर्भय, सुमित अग्रवाल, मुकेश कुशवाह सहित सभी केंद्र संचालक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed