{"_id":"6954133018b19ae18409e0f8","slug":"crowds-gathered-in-tehsils-on-the-last-day-for-claims-and-objections-etah-news-c-163-1-eta1003-144166-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दावे-आपत्ति के लिए अंतिम दिन तहसीलों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दावे-आपत्ति के लिए अंतिम दिन तहसीलों में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
अलीगंज तहसील में दावे-आपत्तियों के फॉर्म जमा करने के लिए लगी भीड़। संवाद
एटा/अलीगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की कच्ची मतदाता सूची पर दावे-आपत्ति के आखिरी दिन तहसीलों में लोगों की भीड़ उमड़ी। अपने नाम दर्ज कराने या संदिग्ध नामों को कटवाने के लिए लोगों ने अपने-अपने दावे और आपत्तियां प्रस्तुत कीं। कुछ लोगाें ने विवरण में संशोधन के लिए भी फॉर्म जमा किए। देर शाम तक तहसीलों में भीड़ लगी रही।
मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, हटवाने व संशोधन कराने के लिए चुनाव आयोग द्वारा मंगलवार को अंतिम दिन तय किया गया था। लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन ने अलीगंज तहसील में चार काउंटर बनाए थे। सभी काउंटर पर लंबी लाइन लगी हुई थी। तहसील क्षेत्र में अलीगंज एवं जैथरा दो ब्लॉक हैं। दोनों ब्लॉक क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में तहसील में दावे-आपत्ति जमा करने के लिए डटे रहे।
इनमें सबसे ज्यादा प्रधान पद के प्रत्याशी एक-एक वोट के लिए मशक्कत कर रहे थे। एसडीएम अलीगंज जगमोहन गुप्ता ने बताया कि एक व्यक्ति को अधिकतम तीन फॉर्म जमा करने की अनुमति थी। भीड़ के मद्देनजर व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स तैनात किया गया।
विज्ञापन
अब 6 जनवरी को प्रकाशित होगी कच्ची मतदाता सूची
एटा। एसआईआर के तहत निर्धारित कार्यक्रम में संशोधित किया गया है। डीएम प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 6 जनवरी 2026 को किया जाएगा। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 6 जनवरी से 6 फरवरी तक रहेगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 मार्च 2026 को किया जाएगा। संवाद