फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Crowds Gather at Petrol Pumps; Administration Claims No Shortage

Etah News: पेट्रोल पंपों पर लगी भीड़, प्रशासन का दावा कमी नहीं

Fri, 27 Mar 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 27 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Crowds Gather at Petrol Pumps; Administration Claims No Shortage
जलेसर में शुक्रवार को  पेट्रोल पंप पर लगी भीड़। संवाद
जलेसर/एटा। ईरान-इस्राइल युद्ध के बाद लॉकडाउन की अफवाह के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। पेट्रोल पंपों पर भीड़ आ रही है। जलेसर की दो पंपों पर डीजल खत्म हो गया है। वहीं एक पर 50 रुपये की पेट्रोल ही दी जा रही है। हालांकि जिले के अन्य पेट्रोल पंपों पर स्थिति सामान्य है। जिला प्रशासन के अनुसार जिले में कोई किल्लत नहीं है। डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टाक मौजूद है।
विज्ञापन

पश्चिम एशिया में गहराते युद्ध को लेकर एलपीजी के बाद डीजल-पेट्रोल को लेकर चिंतित हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर लॉकडाउन की अफवाह से पेट्रोल पंपों भीड़ उमड़ रही है। जलेसर के कुछ पंपों पर इससे स्थिति बिगड़ती दिखी।
विज्ञापन

जलेसर में आठ प्रमुख पेट्रोल पंप हैं। सागरताल स्थित पंप पर शुक्रवार को दिन में 50 रुपये का पेट्रोल दिया गया।
इसको लेकर वाहन चालकों की नोकझोंक भी हुई। नगर के रहीस अहमद, तारिक खान, अर्जुन तोमर, कुशल, लकी मल्होत्रा आदि ने बताया कई दिन से नगर की दो पेट्रोल पंप पर पेट्रोल खत्म है, इसकी के साथ पुरानी पेट्रोल पंप कमल एग्रो पर कल दोपहर से ही पेट्रोल और डीजल खत्म हो गया है। पेट्रोल पंप के ऑफिस पर ताला लटका हुआ है।

जलेसर में शुक्रवार को  पेट्रोल पंप पर लगी भीड़। संवाद

जलेसर में शुक्रवार को  पेट्रोल पंप पर लगी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed