फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   crowd of passengers has increased in buses due to Sahalg and elections In Etah

Etah News: सहालग और चुनाव के चलते बसों में बढ़ी यात्रियों की भीड़, सारे इंतजाम फेल; गर्मी-धूप में बिलबिला रहे

Tue, 09 May 2023 07:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 May 2023 07:05 PM IST
सार

एटा में सहालग और चुनाव के चलते बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। इससे निपटने के लिए विभाग के सारे इंतजाम फेल नजर आए। यात्री गर्मी-धूप में बिलबिला रहे हैं।

विज्ञापन
crowd of passengers has increased in buses due to Sahalg and elections In Etah
Etah News: रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में हिंदू वैवाहिक कार्यक्रमों का शुभ मुहूर्त नौ से 11 मई तक बड़ा बताया गया है। सहालग के चलते मंगलवार को यात्रियों की संख्या काफी रही। भले ही चुनाव ड्यूटी में पांच बसों को ही लगाया गया है। लेकिन, यात्रियों की अधिकता के चलते सब इंतजाम फेल हो गए। लोग बसों के लिए भटकते रहे। रोडवेज बस स्टैंड पर दिनभर यात्रियों की भीड़ बनी रही।

विज्ञापन


शहर के जीटी रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर मंगलवार को काफी संख्या में यात्रियों की भीड़ रही। यात्रियों की संख्या बढ़ने की वजह सहालग को माना जा रहा है। स्टैंड पर बस आते ही यात्री उसके पीछे दौड़ लगाने लगते हैं। वहीं उसके रुकते ही चढ़ने के लिए दरवाजे के आगे यात्रियों की लंबी कतार लग जाती थी। यात्रियों में सीट पाने की होड़ रही। इसके चलते खिड़कियों में से ही अपना सामान रखने में यात्री कोशिश करते नजर आए।

विज्ञापन

पांच बसें चुनाव डयूटी में लगाई गई हैं 

सुबह से 11 बजे तक जहां यात्रियों का दबाव अधिक रहा तो इसके बाद तेज धूप और गर्मी की वजह से संख्या में कुछ कमी आई। शाम चार बजे के बाद से स्टैंड पर यात्री फिर बढ़ने लगे। रात तक भीड़ देखी गई। एआरएम राजेश यादव ने बताया कि मंगलवार को सहालग की भीड़ रही है। बसों की संख्या में ज्यादा कमी नहीं है। चुनाव डयूटी में पांच बसों को ही लगाया गया है। सहालग के चलते तीन दिन भीड़ अधिक रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed