फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Criminals will be tightened on the criminals-SSP

अपराध-अपराधियों पर कसा जाएगा शिकंजा-एसएसपी

Sat, 27 Mar 2021 10:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Criminals will be tightened on the criminals-SSP
पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता करते नवागत एसएसपी उदय शंकर सिंह ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। नवागत एसएसपी उदय शंकर सिंह ने शनिवार को पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसा जाएगा। प्राथमिकता के साथ अपराध पर संलिप्त लोगों पर कार्रवाइयां की जाएगी। अपराध नियंत्रण पहली प्राथमिकता है। चुनाव को लेकर भी गंभीरता बरती जाएगी और हर अपराधी पर नजर रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह जिले के लिए पुत्र, पिता और अभिभावक बनकर काम करेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों को किसी भी स्थिति में नहीं बख्शा जाएगा। कानून का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर एएसपी ओपी सिंह, सीओ सिटी राजकुमार सिंह, सीओ सदर इरफान नासिर खां और सीओ अलीगंज राघवेंद्र सिंह मौजूद रहे। बता दें कि एसएसपी उदय शंकर सिंह मूल रूप से प्रतापगढ़ के मूल निवासी हैं और 1992 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं। प्रमोशन मिलने के बाद उन्होंने प्रदेश भर के कई जिलों में एएसपी के पदों पर जिम्मेदारियां निभाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2020 में आईपीएस पद पर प्रोन्नति मिलने के बाद उनकी पहली नियुक्ति 42वीं वाहिनी प्रयागराज नैनी में हुई थी, जहां से उनका स्थानांतरण एटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed