फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   yuvak kee hatya kar shav gaanv ke baahar phenka

युवक की हत्या कर शव गांव के बाहर फेंका

Sun, 02 Apr 2017 11:32 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sun, 02 Apr 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
yuvak kee hatya kar shav gaanv ke baahar phenka
हत्या की पड़ताल करती पुल‌िस। - फोटो : amar ujala
गांव मनिकपुरा में भूरे (30) की शनिवार रात खेत पर सोते समय पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और शव खेत में फेंक दिया। रविवार अल-सुबह वहां गुजर रहे ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी और तत्काल पुलिस और परिवारीजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों में शव को देख कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है। हत्या की वजह छेड़खानी की रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल पहुंचे भाई अवधेश कुमार निवासी मनिकपुरा थाना जैथरा ने बताया कि भूरे पुत्र सुखलाल गेहूं की फसल की रखवाली को लेकर खेत पर सोता था। करीब पांच दिन पूर्व रात में वह खेत के पास लगे नलकूप से पानी लेने गया था। पास के खेत में गांव की महिला पानी लगा रही थी। इसी दौरान दोनों में कहासुनी होने पर भूरे ने नलकूप का पाइप काट दिया। आरोप है कि अगले दिन महिला ने पुलिस से छेड़खानी और पाइप काटने  की शिकायत कर दी। शिकायत पर पुलिस गांव पहुंची और पंचायत में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। समझौते के तहत भूरे के पिता ने पाइप काटने के तीन हजार रुपये महिला को देने को कहा, लेकिन महिला रुपये लेने नहीं आई। आरोप है कि शनिवार शाम भूरे खेत पर सो रहा था। तभी पहले से घाते लगाए बैठे महिला, कृपाल सिंह, कल्लू, फूल सिंह निवासी मनिकपुरा और ननदोई रामसेवक निवासी किशनपुरा थाना कुर्रा जिला मैनपुरी ने पीट-पीट कर हत्या कर दी और शव खेत में फेंक कर फरार हो गए। भाई अवधेश की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जानकारी पाकर थानाध्यक्ष फोर्स के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन


महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
गांव ईशेपुरा में नीलम (28) की शनिवार देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत की वजह स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागवाला के गांव ईशेपुरा निवासी नीलम पत्नी निर्देश की शादी 2009 में हुई थी। शनिवार रात वह घर पर बैठी हुई थी तभी उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवारीजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मृतका के पिता रनवीर सिंह निवासी लखौरा थाना मलावन हुई तो वे परिवार के साथ बेटी की ससुराल पहुंचे। और हत्या की आशंका व्यक्त कर पुलिस से पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने शनिवार देर रात पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed