फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   woman jumped from a car with his children

चलती गाड़ी से बच्चों संग कूदी महिला

Wed, 17 May 2017 11:44 PM IST
Updated Wed, 17 May 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
woman jumped from a car with his children
क्राइम
चालक द्वारा गाड़ी नहीं रोकने पर महिला अपने बच्चों के साथ चलते वाहन से कूद गई। इसके चलते महिला और तीनों बच्चे घायल हो गए। घायलों को  जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी पर पहुंचे परिवारीजन कुछ देर बाद ही अपने साथ ले गए। मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन


थाना मिरहची के गांव खंगारपुर निवासी उर्मिला पत्नी राधेश्याम अपने बच्चों बेटी नीरज, प्रियांशी (05), बेटा अतुल के साथ बुधवार को मैक्स पिकअप में बैठकर कुरावली के गांव गंगा जमुनी में बहन की शादी में शामिल होने जा रही थी। सुबह करीब नौ बजे मंडी समिति के पास पीड़िता ने चालक से मैक्स पिकअप वाहन रोकने को कहा, लेकिन उसने गाड़ी नहीं रोकी।
विज्ञापन


चालक द्वारा वाहन नहीं रोकने से महिला घबरा गई और बच्चों सहित चलती गाड़ी से कूद गई। महिला इनके बच्चे घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता ने बताया कि जब चालक ने गाड़ी नहीं रोकी तो उन्हें लगा कि कहीं चालक सामान न लूट ले। घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed