{"_id":"507f0f11f07f87baa65aa780a2bf495b","slug":"woman-drama-staged-to-extract-money-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसा ऐंठने के लिए युवती ने रचा ड्रामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसा ऐंठने के लिए युवती ने रचा ड्रामा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sun, 07 Feb 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को गोरखपुर की युवती बता आई फोन काल ने पुलिस को तीन दिन से चकरघिन्नी बना रखा था। रविवार को पुलिस ने खुलासा किया वो घर से गायब हो गई थी और पैसे एेंठने के लिए जिस पर बंधक बनाने का आरोप लगाया उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार ने बताया कि शुक्रवार को युवती की काल के बाद सर्विलांस के जरिए लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने कई घरों में दबिश दी थी। लेकिन युवती का पता नहीं चला। गोरखपुर के थाना वैलीपार में गायब होने पर इसका मामला भी पंजीकृत था। जांच पड़ताल में सामने आया कि लड़की अपनी रिश्तेदारी में चली गई है और उसने धन एंठने के लिए महेंद्र यादव पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इससे पूर्व भी महेंद्र यादव युवती की प्राथमिकी पर जेल जा चुका है। गोरखपुर के थाना वैलीपार ने भी थाना पुलिस को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवती और उसके पिता दोनों ही पैसा ऐंठने के लिए काम करते हैं। जानकारी में आया है कि युवती गोरखपुर में है और वहां की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।