{"_id":"57ab709e4f1c1b7102ee4955","slug":"vivaahita-se-sareraah-laakhon-ke-gahane-loote","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता से सरेराह लाखों के गहने लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता से सरेराह लाखों के गहने लूटे
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Wed, 10 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
लूटपाट
- फोटो : अमर उजाला
ससुर के साथ बाइक पर मायके जा रही विवाहिता से शेरसिंह गढ़िया जंगल के समीप तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट की। सरेराह लाखों रुपये के गहने, रुपये छीन लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है, लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।
मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव सिमलपुरा निवासी शिवेंद्र की शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी। उसकी नवविवाहिता पत्नी राधा मंगलवार की दोपहर ससुर मुन्नालाल के साथ बाइक से मायके आसलपुर (अलीगंज) आ रही थी। जेखरा थाने के शेरसिंह गढ़िया जंगल के समीप बाइक सवार तीन युवकों ने ओवरटेक करके उन्हें रोक लिया। रूकते ही बदमाशों ने तमंचा सटाकर राधा से सोने की पांच अंगूठी, चेन, झाला, चार चूड़ी, चांदी की करधनी और सात हजार रुपये लूट लिया। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारने की धमकी भी दी। घटना की तहरीर मुन्ना लाल के जैथरा थाने में दी। हालांकि पुलिस ने तहरीर लेने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर, पीड़ित के साथ घटनास्थल का मुआयना तक करना जरुरी नहीं समझा। वहीं सरेराह लाखों रुपये के गहनों की हुई लूट से जहां पीड़ित परिवार परेशान है। वहीं घटना से इलाके के लोग भी दहशत में हैं।