फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   triple murder: mother d two child killed in delhi

घर सें घुसकर मां और दो मासूमों की बेरहमी से हत्या

Mon, 21 Sep 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Sep 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
triple murder: mother d two child killed in delhi
ख्याला के रघुवीर नगर इलाके में सोमवार सुबह एक जींस कारोबारी की पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी गई। बच्चों का गला घोंटा गया है, वहीं महिला के गले पर नुकीली चीज से वार किया गया है। महिला के पति ने अपने मकान मालिक पर हत्या करने का शक जताया है। फिलहाल पुलिस मकान मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मूलत: कासगंज म्याऊं गांव निवासी शबनम (27) पति जफर और पांच बच्चे इमरान (8), खुशी (6), अनम (3), अरशी (2) अयान (11 माह) के साथ रघुवीर नगर में रहती थीं। मूलत: कासगंज के त्रिलोकपुर गांव निवासी जफर रघुवीर नगर से जींस के कपड़े लेकर जयपुर में रविवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में बेचता है। गत रविवार को जफर जयपुर गया था।
विज्ञापन

सोमवार तड़के छह बजे जफर अपने दोस्त के साथ घर पहुंचा। उसने घर के दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगी हुई देखी और कमरे से तेज आवाज में टीवी चलने की आवाज सुनी। दरवाजा खोलते ही वह सन्न रह गया। बिस्तर पर उसकी पत्नी लहूलुहान अवस्था में पड़ी थी। उसके गले में किसी नुकीले हथियार से वार किया गया था। बिस्तर के पास ही जमीन पर उसके बेटे इमरान और खुशी की लाश पड़ी थी। इमरान का गला घोंटा गया था, वहीं खुशी के गर्दन को रुमाल से दबाया गया था। उसके तीन अन्य बच्चे डबल बेड पर सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जफर ने तुरंत विष्णु गार्डन में रहने वाले अपने ससुराल वालों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। तिहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि घर से सिर्फ शबनम के एक पैर की पायल गायब है। ख्याला थाना पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। जफर ने अपने मकान मालिक फहीम पर हत्या करने का शक जताया है। पुलिस ने शक के आधार पर मकान मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


नौ साल पहले हुई थी शादी
नौ साल पहले शबनम की शादी जफर से हुई थी। शादी से एक दो साल पहले ही शबनम का परिवार गांव से दिल्ली आया था। उसके पिता रिफाज हुसैन पहले शबनम के मकान के पड़ोस में किराये पर रहते थे। फिलहाल वह विष्णु गार्डन में रहते हैं। वहीं छह माह से शबनम परिवार के साथ इस मकान में रह रही थीं। जफर ने मकान मालिक को एक साल का अग्रिम किराया दे चुका है।

रेप की घटना से इनकार नहीं
अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि हालांकि महिला का कपड़े सही सलामत मिले हैं। लेकिन परिवार वालों ने बताया है कि रात में शबनम खाना खाने के लिए अपने पिता के घर गई थी। उस समय उसने जो सलवार पहना रखी थी वह सुबह बदली हुई थी। आशंका है कि हत्यारों ने महिला के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या की है।

पति ने मकान मालिक पर लगाया हत्या का आरोप
शबनम के पति ने अपने मकान मालिक फहीम पर हत्या करने का शक  जताया है। उसने बताया कि मकान मालिक उसकी गैर मौजूदगी में उसके घर आ जाता था और शबनम से बात करने की कोशिश करता था। शबनम ने उसे बताया था कि मकान मालिक शबनम से कहता है कि वह उससे बेहद प्यार करता है। वह जफर को छोड़कर उसके पास आ जाए। उसे सब कुछ मुहैया करवाएगा। जफर ने शबनम से कहा था कि कुछ दिन बाद वह यह मकान खाली कर देगा। शबनम की मां ने भी जफर की इस बात की पुष्टि की है। रिफाज ने अपने दामाद पर किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है।

परिचित पर हत्या करने का शक
पुलिस के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया है, इससे साफ तौर पर किसी परिचित के वारदात में शामिल होने की बात सामने आ रही है। यहां तक कि स्थानीय लोगों का कहना है कि जफर की बच्ची ने चाचू के घर आने की बात कही है। वहीं किसी परिचित के आने के बाद ही शबनम से उसके लिए दरवाजा खोला है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए ही जफर के दो बड़े बच्चों की हत्या की है। पुलिस सभी पहलुओं को लेकर जांच में जुटी है।

सीसीटीवी कैमरे से मिल सकती है मदद
जफर का परिवार जिस मकान में रहता था, उसके सामने वाले मकान में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। पुलिस ने उस कैमरे के फुटेज को कब्जे में कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मान रही है कि कैमरे की फुटेज इस मामले की जांच प्रक्रिया में मददगार साबित हो सकती है। हालांकि कमरे का फेस जफर की मकान की तरफ नहीं बल्कि उससे सटे पार्क की तरफ है।


व्हाट्सअप पर तस्वीर देख छलके आंसू
कासगंज। त्रिलोकपुर और म्याऊं गांव में दिल्ली में जिले के एक परिवार के तिहरे हत्याकांड के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना से हर कोई सकते में है।
जब व्हाट्सअप पर घटनास्थल और शवों की तस्वीरें आईं तो लोग इस मंजर को देखकर हैरान हो गए। आंसू छलक पड़े। घटना वाले दिन जफर फेरी के काम से जयपुर गया था। उसे क्या पता था जब वो लौटेगा तो परिवार ही नहीं मिलेगा। जफर त्योहार के मौके पर अपने गांव जरूरत आता था। पिछली ईद पर वह गांव आया था और परिवारीजनों से मिला था। अब उसका 25 सितंबर को बकरी ईद पर घर आने का कार्यक्रम था। जफर की बहिन आसमां ने बताया हम लोग तो बकरीद और भाई के आने की तैयारियां कर रहे थे। मैंने तो अपने लिए कपड़े लेकर आने के लिए उसे कहा था। लेकिन ये त्योहार तो मातम में बदल गया।



घटना की जानकारी पर परिवारीजन दिल्ली रवाना
कासगंज। दिल्ली के रघुवीर नगर में कासगंज का रहने वाला परिवार तिहरे हत्याकांड का शिकार हो गया। इस सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड के बाद त्रिलोकपुर गांव एवं म्याऊं गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। परिवारीजन जानकारी मिलने के बाद दिल्ली रवाना हुए। 

त्रिलोकपुर गांव का जफर अपनी पत्नी शबनम, पुत्र  इमरान (7), खुशनसी (5) के साथ दिल्ली के 138 रघुवीर नगर में रहता था। आठ साल दिल्ली में रहकर कपड़ों की फेरी का काम कर रहा था। काम के सिलसिले में रविवार को वह जयपुर में था। दिल्ली के मकान पर उसकी पत्नी व बच्चे रह रहे थे। रविवार रात हत्यारों ने सनसनीखेज तरीके से उसकी पत्नी शबनम, पुत्र खुशनसी, पुत्री की हत्या कर दी। सूचना पर परिवारीजन घटना दिल्ली रवाना हो गया। म्याऊं गांव में जफर की ससुराल है। दोनों ही गांव में इस तिहरे हत्याकांड के बाद लोगों के बीच घटना को लेकर काफी चर्चाएं देखी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed