{"_id":"5907754a4f1c1b915e44262c","slug":"three-thief-arrested-with-16-bikes","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन चोर दबोचे, 16 बाइक बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन चोर दबोचे, 16 बाइक बरामद
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Mon, 01 May 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
तीन चोर दबोचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार शाम गांव परौली स्थित ईट भट्ठा से जैथरा पुलिस ने तीन चोरों को पकड़ा जबकि दो चोर मौके से भागने में सफल रहे। इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की सोलह बाइक तथा तमंचा, कारतूस बरामद किए साथ ही फरार चोरों की तलाश की जा रही है।
पुलिस कार्यालय पर एसएसपी सत्यार्थ अनिरूद्ध पंकज ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि रविवार शाम थानाध्यक्ष जैथरा सुधीर कुमार सिंह ने टीम के साथ मिलकर चेकिंग कर रहे थे तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम परौली भट्टे के पीछे झाड़ियों में कुछ लोग चोरी की बाइक बेचने की फिराक में खडे़ हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस को देख चोरों ने फायरिंग कर दी जिसमें पुलिस ने बचाव करतेे हुए तीन चोरों को पकड़ा दो भागने में सफल रहे। मौके से पुलिस ने चोरी की सोलह बाइक बरामद की वही आरोपियों से तमंचा, कारतूस भी मिले। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सतेंद्र निवासी लालपुर, लालू निवासी छोटी जरारी, राजेश मिस्त्री निवासी गढ़िया सुहागपुर थाना जैथरा बताया वही फरार आरोपियों के नाम ऋषि मिश्रा निवासी दहेली थाना सिढ़पुरा जिला कासगंज, रवि यादव निवासी निधौलीकलॉ किरनपुर थाना निधौलीकलां बताया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि ऋषि दिल्ली में भाग गया। फर्रुखाबाद, मैनपुरी तथा एटा सहित अन्य जिलों से बाइक चोरी करते और इंजन बदलकर कम दाम में बेचते थे। प्रेस वार्ता के दौरान एएसपी क्राइम अनूप कुमार भी मौजूद रहे। मामले में जिला मैनपुरी कुरावली निवासी धोनी का नाम भी प्रकाश में आया है। बताते है कि बाइक के अलावा बड़ी गाड़ियों को भी कटवाता था। फिलहाल पुलिस धोनी को तलाश रही है।