{"_id":"58c83f2d4f1c1b1e6132adac","slug":"the-body-was-thrown-into-the-forest-by-killing-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव जंगल में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर शव जंगल में फेंका
amar ujala
Updated Wed, 15 Mar 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या के बाद बिलखते परिवारीजन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनुपुर गांव के युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद शव जंगल में फेंक कर हत्यारे फरार हो गए। शव पोस्टमार्टम को भेजकर पुलिस घटना की जांच में जुटी है। पीड़ित पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बागवाला क्षेत्र के गांव मनुपुर निवासी विश्वनाथ (25) पुत्र भूप सिंह 12 मार्च की शाम को घर से निकला था। देर रात तक उसके घर नहीं लौटने पर परिवारीजन तलाश में जुटे, लेकिन सुराग नहीं लगा। सोमवार की सुबह घरवाले विश्वनाथ की तलाश कर रहे थे, तभी गांव के बाहर जंगल में उसकी लाश मिली। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर आई पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता भूप सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि पिता ने गांव में किसी से भी रंजिश से इंकार किया है। पोस्टमार्टम में युवक की हत्या गला घोंटने के कारण होना मिला है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।