फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   so rahee maan ko phaavade se kaata

सो रही मां को फावड़े से काटा

Sat, 10 Sep 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Sat, 10 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
so rahee maan ko phaavade se kaata
मां की हत्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के बिल्सड़ पछाया गांव में शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर बेटे ने सो रही मां की गर्दन पर फावड़े से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मृतका बेटे और उसके बच्चों के साथ नौकरी के कारण सालों से मायके में रह रही थी। 
विज्ञापन

बिल्सड़ पछाया निवासी मुन्नी दीक्षित पत्नी सत्यवीर का ससुराल फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज तहसील अंतर्गत जौंरा गांव में है। अलीगंज के सरकारी अस्पताल में एएनएम पद पर तैनात होने के कारण महिला अपने बेटे अजय उर्फ भोला (42) के साथ मायके में वर्षों से रही थी। अजय की पत्नी अपने मायके में रह रही थी इसके कारण अजय ने शराब पीनी शुरू कर दी। जबकि उसके बच्चे दादी साथ रहते थे। 
विज्ञापन

एसओ राजा का रामपुर ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12:20 बजे मुन्नी दीक्षित ड्यूटी से लौटकर घर पहुंची और चारपाई पर सो गई। तभी अजय ने मुन्नी की गर्दन पर फावड़े से दो वार कर लहूलुहान कर दिया। जब तक परिवारीजन और ग्रामीण मुन्नी को अस्पताल ले जाते तब तक महिला ने दम तोड़ दिया। हत्या के बाद आरोपी अजय फरार है। पुलिस की माने तो मां-बेटे के बीच शराब के लिए पैसे मांगने पर आए दिन विवाद होता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के बाद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची राजा का रामपुर थाना पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। अजय उर्फ भोला के बेटे गणेश उर्फ प्रभात दीक्षित ने दादी मुन्नी दीक्षित की हत्या का आरोप लगाते हुए पिता के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एडिशनल एसपी विसर्जन सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों और परिवारीजनों से पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed