{"_id":"57cefb464f1c1b1c56318161","slug":"shikshak-ke-ghar-badamaashon-ne-kee-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक के घर बदमाशों ने की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक के घर बदमाशों ने की लूट
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Tue, 06 Sep 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने की लूट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम बीनपुर में बदमाशों ने शिक्षक के घर में घुसकर लूटपाट की। परिवारीजनों को कमरे में बंधक बनाकर बदमाश नगदी, आभूषण समेत लाखों रुपये का सामान समेट ले गए। सूचना पर आई पुलिस गिरफ्तारी के लिए घंटों कांबिंग की, लेकिन बदमाशों की गिरफ्तारी तो दूर, उनका सुराग तक नहीं लगा। वहीं आए दिन हो रही घटनाओं से इलाके में दहशत फैली है। ।
बीनपुर गांव निवासी राघवेंद्र दुबे शिक्षक हैं। सोमवार की रात करीब दर्जनभर हथियारबंद बदमाशों ने उनके घर धावा बोला। दीवार फांदकर घर में घुसे बदमाशों ने पूरे परिवार को असलहे के बल पर एक कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान महिलाओं के पहने गहने भी उतरवा लिए। वहीं बदमाशों ने संदूक, अटैची, आलमारी का ताला सोने की चार चूडी, एक हार, चार अंगूठी व दस हजार की नगदी सहित अन्य सामान लूट लियाष बदमाशों के जाने के बाद परिवारीजनों की चीख पुकार पर जुटे आसपास के लोगों ने दरवाजा खोलकर लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर इलाकाई पुलिस भी पहुंची। एसओ ने सिपाहियों के साथ आसपास के क्षेत्रों में कांबिग की, लेकिन कोई बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। बता दें कि इलाके में लूट, चोरी की आए दिन घटनाएं हो रही हैं। इससे पहले चोरों ने नगला खिन्नी निवासी संजू, सत्यदेव शर्मा, न्यू कालोनी निवासी अधिवक्ता कैलाश शाक्य, मोहल्ला मिश्राना स्थित दिनेश चंद्र के घर चोरी, लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। वहीं लूट की वारदात से आक्रोशित ग्रामीणों ने अलीगंज-बदायूं मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन उच्चशिक्षा आयोग के पूर्व सदस्य प्रो. नीरज किशोर मिश्र के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।