फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   seeo daphtar ke baahar naale mein milee laash

सीओ दफ्तर के बाहर नाले में मिली लाश

Sun, 30 Apr 2017 11:52 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sun, 30 Apr 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
seeo daphtar ke baahar naale mein milee laash
नाले में ‌‌म‌िले शव की जांच करती पुल‌िस - फोटो : amar ujala
 सीओ सिटी कार्यालय के बाहर नाले में रविवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला। मृतक के हाथ पर ओम, सीडीए लिखा है। कई दिन पुरानी लाश होने के कारण वह फूल गई है। घंटों की मशक्कत के बाद भी पुलिस शनाख्त नहीं करा सकी है।  
विज्ञापन

कोतवाली नगर प्रभारी को रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे सीओ सिटी कार्यालय के बाहर नाले में किसी युवक की लाश पड़ी होने की सूचना मिली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। मृतक ग्रे रंग की पैंट तथा क्रीम कलर की शर्ट पहने है। जेब से टूटी हुई घड़ी आदि भी मिला है। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक मृतक के दाहिने हाथ पर ओम तथा सीडीए लिखा हुआ है। पुलिस का मानना है कि संभवत: मृतक नशे का आदी था। नाले में गिरने के कारण यह हादसा हुआ है। कई दिन पुरानी लाश से दुर्गन्ध आने पर लोगों को इसकी जानकारी मिली। पुलिस शव की शनाख्त कराने की कोशिश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed