{"_id":"58a9df424f1c1b931ad86676","slug":"sadak-haadason-mein-do-kee-maut-ek-ghaayal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया गया। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
कोतवाली देहात के गांव नगला समन निवासी राजेंद्र सिंह (20) रविवार सुबह बाइक से भांजे यशपाल निवासी नाजिलपुर कोतवाली देहात के साथ खेत पर गया था। सुबह करीब साढ़े नौ बजे खेत से वापस लौट रहा था, तभी गांव के पास पहुंचते ही आगरा की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। इससे मामा राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि यशपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों नेे दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया जबकि यशपाल की हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। दुर्घटना के बाद चालक रोडवेज लेकर भागने में सफल रहा। आगरा के गांव मलपुरा निवासी अनुज पुत्र विक्की अपने साथी सोहेल पुत्र मुन्ना निवासी पिथौरा थाना कायमगंज जिला फर्रुखाबाद के साथ बाइक से रविवार को अलीगंज से कायमगंज जा रहे थे। देर शाम करीब चार बजे थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव लड़सिया के पास पहुंचे, वही पर अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने से अनुज की मौके पर ही मौत हो गई, साथी सोहेल गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। घायल की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने फर्रुखाबाद रेफर कर दिया।