फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   sadak haadase mein do logon kee maut, ek rephar

सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, एक रेफर

Thu, 01 Sep 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Thu, 01 Sep 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
sadak haadase mein do logon kee maut, ek rephar
सड़क हादसा
ढोलना क्षेत्र के भगवंतपुर नहर पुल के निकट बोलेरो ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर घायल हो गया। गंभीर घायल को अलीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिए हैं।
विज्ञापन

टेंपो से ग्रामीण अपने घर वापस लौट रहे थे। भगवंतपुर नहर पुल के निकट सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी जिससे टेंपो पलट गया। हादसे में क्षत्रपाल (20) निवासी मोती नगला की मौके पर ही मौत हो गई। रिजवान (30) पुत्र उसमान निवासी गढ़ी, राजेंद्र (25) पुत्र सौदान सिंह निवासी गोपाल गढ़ी हादसे में गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे से जानकारी मिलने पर उनके परिवारीजन भी आ गए। चिकित्सकों ने रिजवान एवं राजेंद्र को अलीगढ़ रेफर कर दिया। रिजवान की अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। दोनों युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बोलेरो चालक गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed