फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   reenton se bhare traiktar ne mahila ko raunda, maut

र्ईंटों से भरे ट्रैक्टर ने महिला को रौंदा, मौत

Wed, 18 May 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Wed, 18 May 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
reenton se bhare traiktar ne mahila ko raunda, maut
घटनास्‍थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ग्राम पंचायत सुनगढ़ी में बुधवार को दरवाजे के बाहर सो रही महिला को ट्रैक्टर ने रौंद दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव निवासी रामप्यारी(45) पत्नी रामजीत सिंह अपने दरवाजे पर लेटी हुई थी। इसी बीच सहावर की ओर से आ रहे ईंटों से भरे बेकाबू ट्रैक्टर ने पहले मार्ग में खड़ी बुग्गी को टक्कर मारी। इसके बाद रामप्यारी को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवारीजन भी घर से बाहर निकल आए। वहीं जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय लोग भी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। महिला की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। वहीं आक्रोशित भीड़ ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया। हादसे में मौत, जाम और हंगामे की सूचना पर गंजडुंडवारा थानाध्यक्ष सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सुमित कुमार एवं अन्य ग्रामीणों ने मृतक महिला के परिवारीजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की। वहीं बसपा प्रत्याशी अहमद हुसैन भी महिला के परिवारीजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed