फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   nagala ummed mein ghar se laakhon kee loot

नगला उम्मेद में घर से लाखों की लूट

Wed, 24 May 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 May 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
nagala ummed mein ghar se laakhon kee loot
पुलिस के सामने लूट
नगला उम्मेद में सोमवार रात बदमाश एक घर से लाखों के गहने और नकदी लूट ले गए। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला की पिटाई की और उसके कान के कुंडल तोड़कर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि महिला के कान से कुंडल तोड़े गए हैं, लूट और महिला की पिटाई का आरोप निराधार है।
विज्ञापन

थाना सकरौली के नगला उम्मेद निवासी इंद्रजीत सोमवार रात छत पर सो रहे थे और उनकी पत्नी मीना, परिवारीजन विजय, वीरेंद्र, अजय, आरती नीचे सो रहे थे। रात करीब साढ़े बारह बजे चार-पांच बदमाश घर में घुसे और दस हजार रुपये, लाखों के आभूषण ले जाने लगे। मीना जाग गई तो उसने शोर मचा दिया। इस पर बदमाशों ने उसकी पिटाई की और कान से कुंडल तोड़कर फरार हो गए। सूचना पर सीओ जलेसर प्रदीप कुमार फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है। पीड़ित परिवार ने खबर लिखे जाने पर पुलिस को तहरीर नहीं दी थी। सीओ का कहना है कि लूट, महिला की पिटाई का आरोप निराधार है। महिला के कान से कुंडल तोड़ने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed