फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Missing boy's body found in canal

नहर से मिला लापता बालक का शव

Wed, 04 Nov 2015 06:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 04 Nov 2015 06:39 PM IST
विज्ञापन
 Missing boy's body found in canal
छह दिन पूर्व लापता बालक का शव पुलिस ने नहर से बरामद कर लिया है। बालक की हत्या कर शव को नहर में फेंका गया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए एटा भेजा है।
विज्ञापन

किशनपाल (12) पुत्र लालमन निवासी गुडग़ुडी विहारी लाल जूनियर हाईस्कूल में कक्षा पांच का छात्र था। वह 31 अक्तूबर को स्कूल जाने के बाद घर वापस नहीं लौटा। परिवारीजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा सका। बुधवार को नाथूपुर के निकट नहर में उसका शव ग्रामीणों ने देखा तो सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त होने पर उसके परिवारीजनों को सूचना दी। परिवारीजनों ने शव को पहचान लिया। परिवारीजनों ने शव देखने के बाद कहा कि उसकी गला घोंट कर हत्या करने के बाद शव को नहर में फेंका गया है। उसकी जीभ और आंखें बाहर को निकली हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी रफत मजीद ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed