फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   kaasaganj mein premee yugal ne jahar khaakar dee jaan

कासगंज में प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान

Tue, 19 Apr 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Tue, 19 Apr 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
kaasaganj mein premee yugal ne jahar khaakar dee jaan
प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मंगलवार को थाना सहावर के गांव नाथूपुर  में एक प्रेमी युगल ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव गांव में एक पेड़ के नीचे मिले हैं। परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। एसपी सुनील कुमार ने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है। वह इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कराएंगे। एसओ को उन्होंने जांच के आदेश दे दिए है।
विज्ञापन

मरने वाला युवक और किशोरी गांव नाथूपुर के ही रहने वाले थे। युवक गांव में खेती करता था, साथ ही भाड़े पर ट्रैक्टर भी चलाता था। किशोरी कक्षा नौ में पढ़ रही थी। दोनों सजातीय थे और शादी करना चाहते थेे, लेकिन परिवारीजन इनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे। मंगलवार सुबह दोनों के शव गांव के बाहर एक पेड़ के नीचे पड़े मिले। दोनों के मुंह से झाग निकल रहे थे, जिससे अनुमान लगाया गया कि इन्होंने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की है। मौके पर परिवारीजनों के साथ गांव के लोगों की भीड़  एकत्रित हो गई। परिवारीजन इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे थे। हालांकि कुछ गांव वाले दोनों के आत्महत्या करने तो कुछ किशोरी की मौत सर्प के डंसने और युवक की जहर खाने से होने की बात कह रहे थे। घटना की जानकारी पुलिस को भी है, लेकिन उसने कोई जांच नहीं की। सहावर थाना प्रभारी रफत मजीद का कहना है कि जब परिवारीजनों ने कोई सूचना ही नहीं दी तो पुलिस क्या कार्रवाई करे।
विज्ञापन


कासगंज (ब्यूरो)। जनपद में लगातार प्रेमी युगल के आत्महत्या के मामले सामने आ रहे हैं। सहावर में ही प्रेमी छात्र-छात्राओं ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इससे पूर्व अमांपुर में भी प्रेमी युगल ने आत्महत्या की थी। डेढ़ वर्ष पूर्व गोरहा क्षेत्र में प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed