फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   harsh phaayaring mein baalak kee maut

हर्ष फायरिंग में बालक की मौत

Sun, 30 Apr 2017 11:52 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sun, 30 Apr 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
harsh phaayaring mein baalak kee maut
हर्ष फायरिंग में बालक की मौत पर गमगीन लोग - फोटो : amar ujala
समीपवर्ती गांव सुजावलपुर में वैवाहिक कार्यक्रम की रस्म के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में एक बालक की मौत हो गई। उसकी मौत होते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया।       
विज्ञापन

ग्राम निवासी कल्लू के पुत्र मुज्जमिल की बरात रविवार को दिल्ली जा रही थी। बरात रवानगी से पूर्व चुटिया सेहरा (निकरौसी) की रस्म हो रही थी। कार्यक्रम में परिवारीजन एवं रिश्तेदार जुटे हुए थे। गली मोहल्ले की महिलाएं व बच्चे निकरौसी की रस्भीम देख रहे थे। माहौल खुशी था। उसी दौरान कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। हर्ष फायरिंग में चलाई गई गोली पड़ोस के ही बाबू खां के पुत्र रेहान(8) वर्ष को लगी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर गया। गोली उसके सिर में लगी। गोली लगते ही अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में बालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी पर परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया और उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रेहान की मां शायराबानों ने कल्लू एवं उनके तीन पुत्र नुरूल, मोमिन, नजमुल तथा एक अन्य रिश्तेदार के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।       
विज्ञापन


आरोपी के परिवारीजन फरार
 ग्राम सुजावलपुर में निकरौसी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग से बालक रेहान की मौत के बालक की मां ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद आरोपी कल्लू व परिवारीजन मकान में ताला लगाकर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हुई हैं हर्ष फायरिंग की घटनाएं:
- जनवरी 2016 में गंजडुंडवारा के अल्हैपुर में गोली लगने से युवक हुआ था घायल
- अक्तूबर 2016 में अमांपुर के बीनपुर में गोली लगने से किशोरी की मौत हुई
- दिसंबर 2016 में सिकंदरपुर वैश्य सनौड़ी में गोली लगने से किशोर व किशोरी हुए थे घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed