{"_id":"583486d74f1c1b282413b50e","slug":"firing-in-majhrau-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"मझराऊ में जमीन के विवाद में फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मझराऊ में जमीन के विवाद में फायरिंग
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Tue, 22 Nov 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मझराऊ में जमीन के विवाद को लेकर मंगलवार की सुबह दो पक्ष भिड़ गए। कहासुनी के दौरान इनके बीच गोलियां भी दागी गईं। हालांकि इससे कोई जख्मी नहीं हुआ है। फायरिंग की सूचना पर आई पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा है। इनके पास से दो तमंचे भी मिले हैं।
थाना निधौली कलां के गांव मझराऊ निवासी अवनीश और राम खिलाड़ी में काफी समय से जमीन कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे दोनों के बीच झगड़ा हो गया। कहासुनी के दौरान दोनों तरफ के अन्य लोग आ गए। देखते ही देखते गोलियां दागी जाने लगी।
फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। अनहोनी की आशंका से लोग सहम गए। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर आई पुलिस ने अवनीश, राम खिलाड़ी और शेषपाल को हिरासत में ले लिया। अवनीश, राम खिलाड़ी के पास से तमंचा भी मिलने का दावा है।