फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fight with wife, ahead of train, death

बीवी से झगडा़ करके ट्रेन के आगे कूदा, मौत

Fri, 17 Mar 2017 12:40 AM IST
amar ujala
amar ujala Updated Fri, 17 Mar 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Fight with wife, ahead of train, death
युवक के ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी करने की जांच करती पु‌ल‌िस - फोटो : amar ujala
मोबाइल पर बीवी से हुई तकरार के बाद गुरुवार को एक युवक ने एटा-टूंडला ट्रेन के आगे छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन

कोतवाली नगर के मोहल्ला वनगांव निवासी अजय (32) पुत्र मुंशीलाल का 13 मार्च को किसी बात पर पत्नी से झगड़ा हो गया था। कहासुनी के बाद पत्नी मायके चली गई। गुरुवार की सुबह अजय ने मोबाइल पर पत्नी को फोन किया। मोबाइल पर भी दोनों में जमकर कहासुनी हुई। बताया जाता है कि इसके बाद अजय गुस्से में गेस्ट हाउस जाने की बातकर वन-चेतना केंद्र जा पहुंचा। सुबह करीब नौ बजे एटा से जाने वाली एटा-टूंडला ट्रेन, तो अजय ने उसके सामने कूदकर अपनी जान दे दी। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और परिवारीजनों को दी। पुलिस अजय को उठाकर जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं शव को देखते ही घर कोहराम मच गया। घटना की खबर लगते ही सीओ सिटी एमपी सिलोनिया भी पहुंचे और मामले की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed