फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   eta mein tyooshan ja rahee chhaatra par tejaab phenka

एटा में ट्यूशन जा रही छात्रा पर तेजाब फेंका

Sat, 23 Apr 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Sat, 23 Apr 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
eta mein tyooshan ja rahee chhaatra par tejaab phenka
युवती पर फेंका तेजाब - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ट्यूशन पढ़ने जा रही इंटरमीडिएट छात्रा पर शनिवार सुबह उससे एकतरफा प्यार करने वाले सिरफिरे पड़ोसी ने तेजाब फेंक दिया जिससे उसका चेहरा झुलस गया। उसे जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में प्राथमिक उपचार देने के बाद आगरा रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन

तेजाबी हमले का शिकार हुई छात्रा पूर्णिमा सिंह (17) ओमनगर शिवपुरी कालोनी निवासी प्रतापवीर की पुत्री है और इंटरमीडिएट में पढ़ती है। शनिवार सुबह सात बजे वह ट्यूशन पढ़ने शांतिनगर जाने को निकली। उसकी मां आभा सिंह भी साथ थीं। वह हाईवे पर जेएलएन कालेज के पास आटो का इंतजार कर रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला बीएससी थर्ड ईयर का छात्र अजय उर्फ भोला पीछे से आया और पूर्णिमा के चेहरे पर तेजाब फेंककर फरार हो गया। आभा के शोर मचाने पर एकत्र हुए लोगों ने पूर्णिमा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन

एसएसपी अशोक त्रिपाठी और एडिशनल एसपी विसर्जन सिंह ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर छात्रा से घटना के बारे में जानकारी ली। दोपहर बाद छात्रा को आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि भोला अपने पिता के साथ पंक्चर जोड़ने का भी काम करता है, उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में एकतरफा प्यार का मामला सामने आया। छात्रा के इनकार करने पर भोला हैवान बन गया। आरोपी के पिता और भाई से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed