{"_id":"5717bf0f4f1c1ba7448b48a9","slug":"eta-mein-haadasa-ek-hee-parivaar-ke-chhah-kee-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा में हादसा, एक ही परिवार के छह की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटा में हादसा, एक ही परिवार के छह की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Wed, 20 Apr 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
ट्रक और स्कार्पियो की आमने-सामने हुई टक्कर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को मैनपुरी रोड पर ट्रक और स्कार्पियो की आमने-सामने हुई टक्कर में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। छह अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक से टकराने के बाद स्कार्पियो काफी दूर तक ट्रक के साथ घिसटती चली गई। बाद में सड़क किनारे गड्ढे में गिरकर पलट गई। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया।
हादसा बुधवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुआ। इसमें मरने वाले गांव फर्दपुर निवासी सुरेश के परिवारीजन और रिश्तेदार हैं। सुरेश के बेटे गौरव की 24 अप्रैल को लगुन आनी थी। 26 अप्रैल को बरात फर्रुखाबाद जानी थी। सुरेश के परिवारीजन और रिश्तेदार स्कार्पियो में सवार होकर शादी के लिए खरीदारी करने कस्बा अलीगंज जा रहे थे। ट्रक और स्कार्पियो में हुई टक्कर में सुरेश की बेटी मधुबाला, बहनोई संजीव, पिता जगदीश की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायलों को पहले अलीगंज स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां से इन्हें जिला अस्पताल और फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान सुरेश की पत्नी लक्ष्मी देवी, बेटे अनोद और भतीजे अनमोल ने भी दम तोड़ दिया। गौरव, अंकित, रक्षपाल, रामसखी, जगदीश और रामप्यारे की हालत गंभीर बनी हुई है।