{"_id":"57093b354f1c1bbe28c810c8","slug":"eta-mein-eaarem-ko-peeta-rivaalvar-taanee","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा में एआरएम को पीटा, रिवाल्वर तानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटा में एआरएम को पीटा, रिवाल्वर तानी
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Sat, 09 Apr 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
हंगामा करते रोडवेज कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को रोडवेज बस स्टैंड के बाहर सवारी बैठाने से रोकने पर डग्गामार बस के संचालक और चालक-परिचालक गुंडई पर उतर आए। पहले रोडवेज कर्मियों को पीटा, उसके बाद मौके पर पहुंचे एआरएम को। एआरएम के कपड़े फाड़ दिए और उन पर रिवाल्वर तान दी। रोडवेज कर्मियों के एकत्र होने पर वह बस लेकर फरार हो गए। घटना के विरोध में रोडवेज कर्मियों ने हाईवे-91 पर बसें खड़ी कर जाम लगा दिया। चार घंटे बाद एएसपी क्राइम और एसडीएम के तीन दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी करने के आश्वासन पर जाम खोला।
घटना शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे की है। उस समय रोडवेज बस स्टैंड के बाहर एक डग्गामार बस आगरा के लिए सवारी भर रही थी। रोडवेज कर्मी राजेंद्र और संतोष यादव बस हटवाने पहुंचे तो उन्होंने उनके साथ मारपीट कर दी। इसकी सूचना पर एआरएम संजीव यादव खुद पहुंचे और बसें हटाने को कहा तो डग्गामार वाहनों के संचालकों ने उन पर भी हमला बोल दिया। रोडवेज कर्मियों के एकत्र होने पर हमलावर बस को लेकर फरार हो गए। करीब नौ बजे गुस्साए रोडवेज कर्मियों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। चार घंटे तक लगे जाम के चलते यात्री परेशान भटकते रहे। घटना के संबंध में एआरएम संजीव यादव ने केके यादव, राहुल निवासी आगरा रोड, विजय यादव निवासी द्वारिकापुरी, सनी निवासी बस स्टैंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।