{"_id":"58e3e7a44f1c1b4a3e5b66a4","slug":"do-gharon-ke-taale-todakar-laakhon-kee-nakadee-jevaraat-churae","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों के ताले तोड़कर लाखों की नकदी, जेवरात चुराए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों के ताले तोड़कर लाखों की नकदी, जेवरात चुराए
amar ujala
Updated Wed, 05 Apr 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला आवास विकास कालोनी, गांव विजौरी में बंद घर के ताले तोड़कर चोर लाखों की नकदी, जेवरात चोरी कर ले गए। सुबह जब पड़ोसियों ने घर के ताले टूटे देखे तो तत्काल मकान मालिक तथा पुलिस को जानकारी दी। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
कोतवाली नगर के मोहल्ला आवास विकास कालोनी निवासी शांतिलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व परिवार के साथ कहीं बाहर गए थे और घर पर ताला लगा हुआ था। इसी का फायदा उठाकर चोर रविवार रात घर का ताला तोड़कर अंदर घुस आए। घर से 1.60 लाख की नगदी, लाखों के जेवरात, कपड़े चोरी कर ले गए। अगली सुबह पड़ोसी ने घर के ताले टूटे होने की जानकारी दी तो वह मौके पर पहुंचे। दूसरी तरफ कोतवाली देहात के गांव विजौरी निवासी अजय ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह भी परिवार के साथ कहीं बाहर गए थे और घर पर ताला लगा हुआ था। रविवार रात चोर घर का ताला तोड़कर 1.05 लाख रुपये तथा लाखों के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए।