फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Crooks entered the house in broad daylight, robbed attempt

दिन दहाड़े घर में घुसे बदमाश, लूट का प्रयास

Mon, 19 Oct 2015 06:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Mon, 19 Oct 2015 06:43 PM IST
विज्ञापन
Crooks entered the house in broad daylight, robbed attempt
 नगर के बिलराम गेट बारहद्वारी क्षेत्र में दिन दहाड़े वृद्ध दंपति को घर में घुसकर लूटने का प्रयास किया गया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। घटना को लेकर व्यापारियों में रोष देखा गया।
विज्ञापन

घटना कोतवाली से कुछ दूर की है। देवी लाल अपनी पत्नी सरोज के साथ दुकान पर बने आवास में ही रहते हैं। सुबह उनकी पत्नी मां चामुंडा के दर्शन करने के लिए गई। जब वह लगभग 7.30 बजे वापस लौटी तो घर में उनके पीछे तीन बदमाश घुस गए। बदमाशों ने देवीलाल के मुंह में तमंचा लगा दिया तथा उनकी पत्नी का मुंह दबोच लिया। इसके बाद बदमाशों ने घर में तलाशी लेना शुरू कर दिया। घर में नगदी और आभूषण नहीं मिले। उनसे अलमारी की चाबी मांगी गई, लेकिन चाबी मकान के नीचे दुकान में होने की बात दंपति ने बताई। इसी बीच इधर से गुजरी एक गाड़ी की आवाज को बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी की आवाज समझा। वे दंपति को कमरे में बंद करके भाग गए। दंपति ने शोर मचाना शुरू किया तब आसपास के लोगों ने दरवाजा खोलकर उन्हें बाहर निकाला। मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जानकारी ली। घटना की जानकारी मिलने पर अन्य व्यापारी भी एकत्रित हो गए। व्यापारियों ने घटना पर रोष जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed