फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   BSc student shot dead

एमएससी छात्र की गोली मारकर हत्या

Fri, 21 Oct 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 21 Oct 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
BSc student shot dead
अस्पताल में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सुन्ना नहर के समीप हाईवे-91 के किनारे एक बंद पड़े ढाबा परिसर में शिवसिंहपुर निवासी एमएससी छात्र का लहूलुहान शव देर शाम नो बजे पड़ा मिला। दूधियों की सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों में शव देख कोहराम मच गया है। गोली कनपटी पर सटा कर मारी गई थी। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शिवसिंहपुर गांव निवासी असलेस वर्मा का 21 वर्षीय बेटा अमित एक निधौली कलां स्थित एक निजी कालेज में एमएससी का छात्र है। मृतक के भाई आकाश ने बताया कि शुक्रवार शाम 3.30 बजे अमित बाइक लेकर निकाला था। शाम पांच बजे दो अज्ञात युवक अमित की बाइक लेकर घर पहुंचे और अपने सेलफोन से बात कराई। अमित की माने तो युवकों ने खुद को उसी प्राइवेट कॉलेज का बीएससी का छात्र बताया था। यही नहीं युवकों के जाने के बाद आकाश ने अपने सेलफोन पर अमित से बात की उसने कुछ देर में घर पहुंचने की कहकर फोन काट दिया। भाई की माने तो करीब 8:30 बजे कुछ दूधिए कैंटर को दूध देने सुन्ना नहर के पास एक बंद पड़े ढाबे पर पहुंचे तो वहां अमित का लहूलुहान शव देख पास की एक दुकान पर सूचना दी। दुकानदार ने शव पहचान कर परिवारीजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed