{"_id":"586155b44f1c1b8259eeb897","slug":"bridal-fled-with-jewelery-and-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन आभूषण और नकदी लेकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुल्हन आभूषण और नकदी लेकर फरार
Amar Ujala
Updated Mon, 26 Dec 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
दुल्हन आभूषण और नकदी लेकर फरार
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमापुर के ग्राम सुजरई में एक दुल्हन प्रधान व उसके परिवारीजनों को नशीला पदार्थ खिलाकर घर से नकदी-आभूषण ले गई। आधा दर्जन परिवारीजनों को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
ग्राम सुजरई के प्रधान देव सिंह ने18 दिसंबर को सिढ़पुरा के ग्राम सनौठ से सुमन से शादी की। शादी के बाद से एक सप्ताह तक तो सब कुछ ठीक ठाक रहा, लेकिन रविवार को रात के समय उसने प्रधान, उनके पिता गंगा सहाय, मां प्रेमवती, पुत्री रोशनी (15), रश्मि (12), पुत्र करन (8) को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। जब परिवार के सभी सदस्य बेहोश हो गए तो वह घर में रखी नकदी, आभूषण सहित अन्य सामान उड़ाकर रफूचक्कर हो गई। आसपास के लोगों ने जब प्रधान व उसकेे परिवार के सदस्य घर से दिन के समय काफी देर तक चहल पहल नहीं देखी तो कुछ लोगों ने घर में घुसकर देखा। सभी लोगों को अचेत अवस्था में देख ग्रामीणों ने चीख पुकार मचा दी। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। सभी सदस्यों को जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए करन को अलीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर लुटेरी दुल्हन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बनी थी आलू टमाटर की सब्जी
सुमन ने रविवार शाम को खाने में आलू टमाटर की सब्जी बनाई, जिसमें नशीला पदार्थ मिला दिया। परिवार के सभी सदस्यों को तो उसने खाना खिला दिया, लेकिन स्वयं खाना नहीं खाया। जब परिवार के सदस्यों ने उससे खाना खाने को कहा तो उसने बाद में खाने की कहकर टाल दिया।
विज्ञापन
पांच साल पहले मर गई थी प्रधान की पहली पत्नी
कासगंज। प्रधान की पहली पत्नी की मौत पांच साल पहले हो गई थी। पहली पत्नी से प्रधान के दो पुत्रियां व एक पुत्र पैदा हुआ। परिवार के सदस्यों को विश्वास में लेने के लिए महिला ने पहली पत्नी के बच्चों के प्रति काफी प्यार भी दिखाया।
दो माह पहले पटियाली में भी हो चुकी है घटना
जनपद में लुटेरी दुल्हन का यह पहला मामला नहीं हैं। दो माह पहले पटियाली के नगला टीका में शादी करके आई दुल्हन कुछ दिल बाद ही रहीश पाल व उसके परिवार के सभी सदस्यों को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर रफूचक्कर हो गई थी। आज तक पुलिस इस मामले का पर्दाफाश नहीं कर सकी। अमापुर के गांव सुजरई में दुल्हन के प्रधान व उसके परिवार के सदस्यों को नशीला पदार्थ खिलाकर रफूचक्कर हो जाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। महिला के परिवार के संबंध में न तो प्रधान व उसके परिवार के ही सदस्य सही जानकारी दे पा रहे हैं और न हीं ग्रामीण।