फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   bina chaalak haeeve par dauda trak

बिना चालक हाईवे पर दौड़ा ट्रक

Wed, 13 Apr 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Wed, 13 Apr 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
bina chaalak haeeve par dauda trak
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बस स्टैंड पर बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक से कूद कर फरार हो गया। ट्रक काल बनकर दस मिनट हाईवे पर दौड़ता रहा। बिना चालक के सड़क पर दौड़े रहे ट्रक ने पहले बोलेरो में टक्कर मारी, बाद में रोडवेज बस से जा भिड़ा। ट्रक यहीं नहीं रुका और रोडवेज बस स्टैंड स्थित पुलिस चौकी में जा घुसा। बस स्टैंड पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। लोग जान बचा कर इधर-उधर भागते नजर आए। 
विज्ञापन

मामला बुधवार दोपहर करीब तीन बजे का है। तेज गति से आ रहे ट्रक ने पहले बाइक सवार संतोष निवासी धिरामई मिरहची को टक्कर मारी। टक्कर लगने से बाइक सवार घायल हो गया। इस हादसे के तुरंत बाद चालक घबरा कर चलते हुए ट्रक से कूद कर मौके से भाग निकला। बिना चालक के दौड़ रहे ट्रक को देख लोग इधर-उधर भागने लगे। हाईवे पर अफरा-तफरी मच गयी। बेकाबू ट्रक ने जिला पंचायत के बाहर खड़ी बोलेरो में टक्कर मार दी। गनीमत रही कि कार में कोई बैठा नहीं था, लेकिन बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद ट्रक रोडवेज बस में टकराया, बस के शीशे टूट गए। ट्रक यही नहीं रूका और  रोडवेज बस स्टैंड पुलिस चौकी में जा घुसा। इसके चलते चौकी क्षतिग्रस्त हो गई। काल बनकर सड़कों पर दौड़ रहे ट्रक के कारण लोगों में भगदड़ मच गई। लोग जान बचा कर इधर-उधर भागते दिखाई दिए। आलम यह था कि बस स्टैंड पर खड़े हथठेला चालक और सवारियां सामान छोड़कर भाग गए। चौकी के पास बैठे पुलिसकर्मी भी भाग निकले। चौकी से टकराने के बाद ट्रक बंद हो गया। करीब दस मिनट तक ट्रक सड़क पर काल बनकर दौड़ता रहा। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed