फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   bhaakiyoo bhaanu ne aagara maarg par lagaaya jaam

भाकियू भानु ने आगरा मार्ग पर लगाया जाम

Sat, 04 Jun 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Sat, 04 Jun 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
bhaakiyoo bhaanu ne aagara maarg par lagaaya jaam
भाकियू भानु का धरना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग के लिए शुक्रवार को आगरा मार्ग पर जिनावली गांव के सामने और बिजलीघर के सामने जाम लगाया। कार्यकर्ताओं ने वाहन आगरा रोड पर आड़े तिरछे खडे़ कर दिए। इसके चलते मार्ग पर देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई। एसडीएम रामदास, सीओ कौशलेन्द्र कुमार ने जाम खुलवाया। 
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह आठ बजे जिनावली गांव पहुंचे जिला महामंत्री दीपेंद्र ठाकुर ने किसानों की समस्याएं सुनी। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों से किसानाें ने बिजली निगम जेई को मौके पर बुलाने की मांग की, लेकिन अधिकारियों ने असमर्थता जताई। इसी से गुस्साए किसानों ने नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। अधिकारियों के एक घंटे समझाने के बाद 11:30 बजे कार्यकर्ता जाम खोलने के लिए तैयार हुए। इस दौरान उदयवीर सिंह, पवन सिंह, राधे ठाकुर, राहुल ठाकुर, नीटू पंडित,  बॉबी ठाकुर, मोनू ठाकुर, बंगाली लाल समेत अनेक किसान मौजूद  रहे। दूसरी और बिजलीघर के सामने लगे जाम के दौरान प्रदेश प्रभारी पवन ठाकुर ने कहा कि शासन प्रशासन द्वारा शीघ्र किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो इससे भी तेज आंदोलन होगा। जाम में फंसे यात्रियों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। मंडल अध्यक्ष तेज सिंह वर्मा, महिला जिलाध्यक्ष कृष्णकांता, भीष्मपाल, अंशू ठाकुर, जितेंद्र दिवाकर, करन सिंह, रबी, विकास, भूपेंद्र समेत अनेक किसान मौजूद रहे। 
विज्ञापन

--------------------
यहां भी  लगाया जाम
एटा। समग्र विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भाकियू (भानु) के कार्यकर्ताओं ने विरामपुर में हाईवे-91 पर एक घंटे जाम लगाया। कार्यकर्ता ईशन, काक, अरिंद नदी कोे जीवित करने, सूखा एवं वर्षों से पीड़ित किसानों को मुआवजा देने और ऋण माफ करने, ग्रामीण क्षेत्र में हो रही मवेशी चोरी पर लगाम लगाने, ताज ट्रिपेजियम क्षेत्र जलेसर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति, वोटर पेंशन को पूरे देश में लागू करने की मांग कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर एसडीएम सदर सुनील कुमार वर्मा को ज्ञापन साैंपा है। आसपुर में हाईवे-91 समग्र विकास परिषद के जिला प्रभारी बबलू नागर के नेतृत्व में किसानों ने जाम आधा घंटे जाम लगाया। इसके अलावा रिजोर में राजपुर और नगला बरी में रामरतन वर्मा, राजेंद्र सिंह, शकुंतला देवी के नेतृत्व में किसानों ने जाम लगा कर समस्याओं के समाधान की मांग की। अंगूरी देवी, श्याम सिंह, टल्लन सिंह, मानपाल सिंह, कुंदन, अवधेश मिश्रा, सोहनलाल भीम सेन, मौमा देवी, सरोज, गुलाब, रानी धनदेवी समेत अनेक किसान मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed