{"_id":"58b326a54f1c1b5b088312e1","slug":"ask-the-account-number-of-atm-flown-thirty-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम का नंबर पूछ खाते से उड़ाए तीस हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम का नंबर पूछ खाते से उड़ाए तीस हजार
Amar Ujala
Updated Mon, 27 Feb 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
एटीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटीएम नंबर पूछकर दो बार में खाते से तीस हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद जानकारी हुई। मोहल्ला कटरा निवासी प्रताप सिंह ने पुलिस को तहरीर दी उनका पीएनबी में खाता है। शुक्रवार को मोबाइल पर कॉल आई। खुद को बैंक अधिकारी बता कॉल करने वाले ने उससे खाते की जानकारी ली। इसके बाद एटीएम का नंबर पूछ लिया। जानकारी के दौरान पिन नंबर भी पूछ लिया। फोन कटने के कुछ देर बाद ही खाते से दो बार में तीस हजार रुपये निकाल लिए। मैसेज आने के बाद पीड़ित को जानकारी हुई। पीड़ित ने तहरीर दी है। गौरतलब है कि बीते एक सप्ताह में साइबर अपराध के पांच से अधिक मामले सामने आए हैं। हाल में ही जैथरा के एक युवक के खाते से रुपये निकाले गए थे। शहर में तीन लोगों के खाते से लाखों रुपये निकाले गए हैं। पुलिस किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है।