फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   angry public stop traffic, after a road accident

हादसे में युवक की मौत के बाद वाहनों में तोड़फोड़

Sat, 20 May 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा Updated Sat, 20 May 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
angry public stop traffic, after a road accident
युवक की मौत के बाद जैथरा में हंगामा

विज्ञापन
अस्पताल तिराहे के पास फर्रुखाबाद डिपो की बस की टक्कर से बाइक सवार युवक सुरेश (32) की मौत के बाद गुस्साए ग्र्रामीणों ने रोड पर शव रखकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान यहां से गुजरने वाले वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई। पथराव कर कई वाहनों की शीशे तोड़ दिए। मुआवजा की मांग कर रहे ग्रामीणों ने ढाई घंटे शव नहीं उठने दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीण माने।

थाना निधौलीकलां के नगला धीमर निवासी सुरेश पुत्र रमेश की कस्बा जैथरा में ससुराल है, वह यहां किराए पर रहकर हेयर ड्रेसिंग की दुकान चलाता था। शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। नेहरू इंटर कालेज और अस्पताल तिराहे के पास सड़क पार करते समय एटा की ओर से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आ गया। सिर में चोट लगने से सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़ कर फरार हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे उसके परिवारीजनों, ससुरालियों और स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव सड़क पर रख कर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने जाम खुलवाने की कोशिश तो आक्रोशित लोगों ने वहां से गुजर रहीं रोडवेज बसों, ट्रकों और निजी वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। एसडीएम मोहन सिंह और सीओ अलीगंज परशुराम सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर ढाई घंटे बाद जाम खुलवा सके। मृतक के ससुर रामप्रकाश ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिति बिगड़ती देख बुलाया अन्य थानों का फोर्स
जाम लगाए बैठे ग्रामीणों से शव छुड़ाने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीणों के गुस्सा के आगे पुलिस को अन्य थानों का फोर्स भी बुलाना पड़ा। एसडीएम के आश्वासन के बाद भी पुलिस को ग्रामीणों के चंगुल से शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजने में पसीने छूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed