फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   aag lagaakar vivaahita ne dee jaan

आग लगाकर विवाहिता ने दी जान

Thu, 06 Apr 2017 11:29 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Thu, 06 Apr 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
aag lagaakar vivaahita ne dee jaan
demo pic - फोटो : अमर उजाला
खरसुलिया गांव की एक युवती ने गुरुवार को मायके में ही खुद को आग के हवाले करके जान दे दी। घटना से कुछ समय पहले ही उसकी पति से बात हुई थी। मायकेवालों ने पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।   
विज्ञापन

खरसुलिया गांव की रहने वाली नीलम (22) पुत्री मुन्नू सिंह की शादी 27 फरवरी को मैनपुरी जिले के श्यामपुर गांव निवासी रोहित चौहान से हुई थी। इन दिनों वह मायके में थी। बताया जाता है कि जल्द ही उसकी विदाई होने वाली थी। इसी बीच गुुरुवार की सुबह नीलम की पति से फोन पर बात हुई। मायकेवालों की मानें तो इस दौरान दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। आरोप-प्रत्यारोप से आहत होकर नीलम ने खुद पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी। उस समय मायके के अन्य सदस्य खेत पर काम करने गए थे। इसकी सूचना लगते ही पिता और भाई सहित परिवार के सभी लोग भागकर घर पहुंचे। झुलसी नीलम को लेकर परिवारीजन सीएचसी अलीगंज आए। जहां थोड़ी देर बाद ही उसकी सांसें थम गईं। मृतका के मायके वालों ने दामाद पर आत्मदाह के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed