{"_id":"58a1e7c34f1c1ba340d8404a","slug":"aag-ka-gola-banane-se-bachee-skoolee-bachchon-se-bharee-vain","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग का गोला बनने से बची स्कूली बच्चों से भरी वैन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग का गोला बनने से बची स्कूली बच्चों से भरी वैन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
eaarateeo ne kee cheking
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निधौली रोड पर स्कूली बच्चों से भी वैन आग का गोला बनने से बच गई। चेकिंग के दौरान एआरटीओ को वैन की बैटरी से चिंगारी निकलती मिली। यह देख एआरटीओ ने वैन को सीज कर दिया और चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की बात कही है। एआरटीओ ने मानक के अनुरूप स्कूल बस नहीं मिलने पर सात बसों का चालन किया है।
सोमवार दोपहर एआरटीओ आरसी भारती निधौली रोड पर स्कूल वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। निधौली रोड पर उन्हें एक स्कूली बच्चों से भरी वैन दिखाई दी तो उन्होंने रोक कर चेकिंग की। वैन निजी थी। एआरटीओ आरसी भारती के अनुसार वैन में लगभग बीस बच्चे बैठे थे और वैन एलपीजी से चलाई जा रही थी। इतना ही नहीं ओवरलोड होने के चलते वैन बैटरी से चिंगारी निकल रही थी और वैन में आग भी लग सकती थी। एआरटीओ ने वैन को सीज कर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। चालक से लाइसेंस मांगा तो चालक ने लाइसेंस घर पर होने की बात कही। एआरटीओ ने बताया कि चालक का लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई होगी।
एटा। स्कूल प्रबंधन के समझाने के बाद भी अभिभावक चेत नहीं रहे है। बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावक निजी वैन किराए पर ले रहे हैं। जो काफी खतरनाक है। ज्यादातर वैन चालक एलपीजी गैस पर वैन चला कर बच्चों की जान खतरे में डाल कर अपनी जेब भर रहे हैं। अभिभावक खुद किराए की वैन से बच्चों को स्कूल भेजते है।