फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   छह दिन पहले लापता युवक की हत्या का दोस्त पर आरोप

छह दिन पहले लापता युवक की हत्या का दोस्त पर आरोप

Sun, 24 Feb 2019 10:35 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
छह दिन पहले लापता युवक की हत्या का दोस्त पर आरोप
एटा- अलीगंज। छह दिन पहले लापता युवक का शव गंगा में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन मृतक के दोस्त पर हत्या करने का आरोप लगा रहे है।
विज्ञापन

थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव सादरपुर निवासी प्रभुदयाल (25) पुत्र गिरंद सिंह विगत 18 फरवरी को अपने एक दोस्त के साथ घर से गया था। इसके बाद वह प्रभुदयाल लापता हो गया। काफी तलाश और दोस्त से पूछताछ के बाद भी प्रभुदयाल का सुराग नहीं लग सका। इस पर परिजनों ने फर्रुखाबाद के शमसाबाद थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। रविवार को लोगों को प्रभुदयाल का शव गंगा में उतराता मिला। जानकारी पर शमसाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। परिजन युवक के दोस्त पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed