फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   36 ghante mein huee choree kee aath ghatanaen

36 घंटे में हुई चोरी की आठ घटनाएं

Fri, 02 Dec 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 02 Dec 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
36 ghante mein huee choree kee aath ghatanaen
चोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कोहरे के साथ शहर से देहात तक चोरों का उत्पात शुरू हो गया है। गुजरे 36 घंटों में चोरों ने तीन दुकान समेत आठ स्थानों से लाखों का सामान पार कर दिया। चार घरों में चोरी का प्रयास किया गया। चोरी की इन वारदातों ने पुलिस गश्त की कलई खोलकर रख दी है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के जीटी रोड स्थित प्रकाश पेट्रोल पंप के पास जहीर अहमद की अदनान मोबाइल पोइंट नाम से दुकान है। रात में चोर दुकान की चादर काटकर घुसे और लाखों रुपये का सामान, 1500 रुपये चुरा ले गए। इसके बगल स्थित चाय की दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने वहां से एक हजार रुपये, हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। इसी तरह बगल में स्थित आशुु की दुकान से भी चोर पांच हजार रुपये और हजारों रुपये का सामान उठा ले गए।  
विज्ञापन

---
बागवाला क्षेत्र के दो घरों में चोरी
बागवाला क्षेत्र गांव सिंहपुर निवासी छोटेलाल के यहां गुरुवार की रात घुसे चोर लाखों रुपये के  जेवरात तथा अन्य सामान चोरी कर ले गए। वहीं रामपुर निवासी रामसेवक के यहां से भी गुरुवार रात को चोर घर से लाखों रुपये के जेवरात, पांच हजार रुपये और अन्य सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पूर्व प्रधान के घर से 10 लाख के गहने चोरी
निधौलीकला क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी पूर्व प्रधान राजवीर सिंह आगरा में रहते हैं। गांव के घर में उनकी मां अकेली रहती हैं। गुरुवार की रात घर में घुसे चोर उनके यहां से दस लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात, नगदी आदि अन्य सामान चोरी कर ले गए। इस घटना से गांव में दहशत है। वहीं गांव नगला ढिलाई निवासी रामजी लाल के घर से चोर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए।  इसी गांव के रहने वाले गिरंद के घर से भी हजारों रुपये का सामान चोरी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed