{"_id":"5f0ca0ce8ebc3e63a61f1fa6","slug":"crime-etah-news-agr450321610","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व भाजपा नेता की तलाश में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व भाजपा नेता की तलाश में दबिश
विज्ञापन
पटियाली। पटियाली क्षेत्र के एक गांव में 15 दिन पूर्व रिश्तेदारी में पहुंचा भाजपा का पूर्व नेता पड़ोस की एक नाबालिग को भगा ले गया था। नाबालिग के पिता ने मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी थी। तहरीर के कुछ दिन बाद मुकदमा हुआ तो पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। अब सोमवार को पीड़िता के पिता न्याय के लिए फिर से कोतवाली पहुंचे और जल्द कार्रवाई की मांग की।
मामला पटियाली कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। इस क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग 15 दिन पहले घर से लापता हो गई थी। उसके परिजन कई दिन तक तलाश करते रहे, लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस को तहरीर दी। इस बीच परिजनों को जानकारी मिली कि पटियाली देहात मंडल का पूर्व मंत्री अंशु सोलंकी उसे भगा ले गया है।
पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। इस पूरे प्रकरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी में भी खलबली मची हुई है, हालांकि बीजेपी जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि अंशु फिलहाल मंडल मंत्री नहीं है। उसे 4 महीने पहले पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है।
विज्ञापन
- जब आवेदन आते हैं तो हम उन पर विचार करते हैं। 4-5 महीने पहले की बात है कि संबंधित मंडल की समिति ने जो नाम दिए उनके आधार पर हमने आवेदन में सहमति दी, लेकिन जब सत्यापन कराया तो पता चला की अंशु नाम का व्यक्ति जिस गांव के नाम से आवेदन कर चुका था। वहां का निवासी नहीं है। हमने तत्काल उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया। भारतीय जनता पार्टी से अंशु का कोई सरोकार नहीं है। - केपी सिंह सोलंकी, जिलाध्यक्ष, भाजपा।
- तहरीर मिलते ही जांच की गई। 15 दिन पूर्व का मामला है। जब हम सच्चाई तक पहुंचे तो हमने तत्काल मुकदमा दर्ज किया। अब आरोपी की तलाश में दबिशें दे रहे हैं। - शैलेंद्र गौतम, कोतवाली प्रभारी, पटियाली।