{"_id":"5f0ca0cd8ebc3e63c56eb26d","slug":"crime-etah-news-agr450320420","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक विवाद बना सनी की आत्महत्या का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारिवारिक विवाद बना सनी की आत्महत्या का कारण
विज्ञापन
कासगंज। सिढ़पुरा में एक प्रवासी मजदूर ने आत्महत्या कर ली थी। मजदूर युवक के सौतेले पिता ने मृतक की आत्महत्या का कारण रोजगार न मिलना बताया था। इस मामले की जांच अपर जिलाधिकारी ने एसडीएम और सीओ पटियाली को सौंपी। जांच में पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है।
अपर जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव ने जांच रिपोर्ट के बारे में बताया कि सनी दो महीने पहले पंजाब से आया था। युवक के पिता राजकुमार ने 15 दिन पूर्व एक मकान का बैनामा कराया था। जिसमें सनी का नाम दर्ज नहीं कराया। जबकि सनी ने 17 हजार रुपये पिता को दिए थे। बताया गया कि सनी राजकुमार का सौतेला पुत्र था।
सनी की मां की मृत्यु के उपरांत 12 वर्ष पूर्व राजकुमार ने दूसरी शादी कर ली थी। मकान में नाम न दर्ज होने के कारण सनी नाराज था और घर में कलह हो रही थी। इसी बात से क्षुब्ध होकर सनी ने आत्महत्या कर ली। सनी के पिता द्वारा आत्महत्या का जो कारण बताया गया, वह गलत है। एसडीएम और सीओ की टीम ने इस मामले में आसपास के लोगों के भी बयान दर्ज किए हैं। जिला प्रशासन ने यह रिपोर्ट शासन को भी भेजी है।