फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   crime

जमीन पर कब्जा करने को लेकर जमकर चलीं लाठियां

Fri, 26 Jun 2020 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
crime
एटा। जमीन पर कब्जा करने को लेकर शुक्रवार की सुबह दो पक्षों में जमकर लाठियां चली। जिसमें पांच महिलाओं सहित 12 लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बदरिया निवासी नंदकिशोर पुत्र जोखीराम और रामसेवक पुत्र मलिखान सिंह के बीच में ग्राम पंचायत की जमीन पर कब्जे को लेकर सुबह विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के दर्जनों लोग एकत्रित हो गए और गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडे चलने लगे। आधे घंटे तक दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर लाठियां चलाईं।
विज्ञापन

इसमें नंदकिशोर पक्ष के महेश पुत्र रामवीर, उदय सिंह पुत्र हाकिम सिंह, राजेश पुत्र नंदकिशोर, उर्मिला पत्नी नंदकिशोर और मिथलेश पत्नी अखिलेश जबकि दूसरे पक्ष के रामसेवक व राजपाल सिंह पुत्र मलिखान सिंह, नेमसिंह पुत्र बाबूराम, गीतादेवी पत्नी रामौतार, जयमाला पत्नी रामसेवक और सुधा पुत्री रामसेवक घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार और डॉक्टरी मुआयना के लिए भर्ती कराया है। नंदकिशोर ने बताया है कि गांव में ग्राम समाज की जमीन खाली पड़ी हुई है। जहां विवाह के कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इस पर रामसेवक पक्ष के लोग जबरन कब्जा करने लगे। विरोध करने पर बाद हमला कर दिया। प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश पाल सिंह ने बताया है कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed