फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   crime

प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने खुद को मारी थी गोली

Fri, 27 Mar 2020 09:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
crime
एटा। पत्नी की प्रताड़नाओं से तंग आकर युवक ने खुद को गोली मार ली थी। जिससे युवक की इलाज के दौरान आगरा में मौत हो गई। यह खुलासा मृतक के भाई द्वारा लिखाई गई रिपोर्ट के बाद हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना बागवाला क्षेत्र के गांव ओंनघाट निवासी देवेंद्र पुत्र सुभाष चंद्र ने मंगलवार की सुबह खुद को तमंचे से गोली मार ली थी। गोली की आवाज सुनकर परिजन भागे तो खून से लथपथ देवेंद्र जमीन पर पड़ा मिला। गंभीर हालत में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, यहां से नाजुक हालत में आगरा रेफर किया गया था। यहां पर मंगलवार रात ही उपचार के दौरान देवेंद्र की मौत हो गई। परिजन आगरा में ही मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर ले आए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मृतक के भाई धीरेंद्र द्वारा थाना पर तहरीर देकर देवेंद्र की पत्नी प्रियंका, ससुर भोजराज, सास नन्नी देवी और साढू जगदीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि इन लोगों द्वारा भाई को प्रताड़ित किया। इसकी वजह से तनाव में आकर मंगलवार को उसने तमंचे से खुद को गोली मार ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed