फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Cricket fans celebrate India's victory

Etah News: भारत की जीत पर झूमे क्रिकेट प्रेमी, जश्न

Sun, 15 Feb 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 15 Feb 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Cricket fans celebrate India's victory
मेट्रो की फोटो आगरा और दिल्ली के लिए 
एटा। भारत-पाकिस्तान मुकाबले में भारतीय टीम की 61 रन से शानदार जीत के बाद पूरे शहर में जश्न का माहौल बन गया। घरों, बाजारों और चौराहों पर टीवी स्क्रीन के सामने मैच देख रहे क्रिकेट प्रेमी भी जीत का क्षण आते ही खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन

जैसे ही अंतिम विकेट गिरा, लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मजबूत स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाजों ने संयमित और आक्रामक खेल का संतुलन दिखाया, जबकि गेंदबाजों ने सधी हुई लाइन-लेंथ से पाकिस्तान की टीम को लक्ष्य तक पहुंचने नहीं दिया। अंततः भारत ने 61 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

क्रिकेट खिलाड़ी अमन ने जीत का श्रेय पूरी टीम को देते हुए कहा कि यह सभी खिलाड़ियों के संयुक्त प्रयास का परिणाम है। हर खिलाड़ी ने अपनी जिम्मेदारी निभाई तभी यह बड़ी सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू यादव ने कहा कि अच्छी गेंदबाजी और प्रभावी बल्लेबाजी ने भारत को पाकिस्तान पर शानदार जीत दिलाई। टीम ने दबाव में भी धैर्य बनाए रखा जो जीत की सबसे बड़ी वजह बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed