फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   cow, dead, goshala, etah

चार गायों का कराया गया पोस्टमार्टम, अधिकारियों में मची अफरा तफरी:-फोटो 15,16

Sun, 15 Dec 2019 10:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
cow, dead, goshala, etah
मालावन गोशाला का निरिक्षण करते डीएम सुखलाल भारती- संवाद - फोटो : ETAH
एटा। मलावन गोशाला में भूख-प्यास व सर्दी से मरी चार गायों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। गोशाला में पूरे दिन अधिकारियों का जमावड़ा लगा रहा। डीएम ने अपनी मौजूदगी में शवों को दफनाया गया। लापरवाही पर कर्मचारियों और अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

मलावन गोशाला में बीते दिनों तीन गोवंशों ने दम तोड़ दिया था। गोवंश अंदर ही पड़े रहे, जहां एक गोवंश के शव को कुत्ते नोंचकर खा गए थे, शवों से काफी दुर्गंध आने लगी थी। इससे ग्रामीणों को परेशानी हुई तो मामला खुला। इसकी खबर रविवार के अंक में अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की गई। इसके बाद अधिकारियों ने गोशाला की ओर रुख किया। शनिवार देर शाम एक और गोवंश ने दम तोड़ा था। रविवार को चारों मृत गायों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

जेसीबी मंगाकर उनके शव को डीएम ने अपनी मौजूदगी में दफनाया। इस दौरान डीएम सुखलाल भारती ने वहां की अव्यवस्था देख कर्मचारियों सहित अधिकारियों की फटकार लगाई। उन्होंने गोवंशों को सर्दी से बचाने के निर्देश दिए। एडीएम प्रशासन केपी सिंह, सदर एसडीएम नंदलाल, सीवीओ डॉ. केपी सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठने के स्थान पर बिछाई जाए पुआल
डीएम ने सर्दी से गोवंशों को बचाने के लिए पुआल बिछाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा टीनशेड के नीचे पुआल बिछाई जाए। साथ ही उसे टाट-पट्टों या त्रिपाल से ढंका जाए। जिससे हवा अंदर न आ सके।
साफ-सफाई पर दें विशेष ध्यान
मलावन गोशाला में गंदगी देख डीएम ने कर्मचारियों को फटकार लगाई। उन्हें बताया कि दो कर्मचारी कार्यरत है। इस पर उन्होंने छह कर्मचारी रखने के निर्देश दिए डीएम को जमीन ऊबड़ खाबड़ मिली। अधिकारियों को निर्देश दिए कि जेसीबी मंगा कर लेवलिंग कराई जाए, जगह-जगह भरे पानी में मिट्टी भी डलवाने के निर्देश दिए।
हरे चारे का किया जाए प्रबंध
डीएम ने गोवंशों के लिए प्रधान सहित बीडीओ व अन्य अधिकारियों को हरे चारे का प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही खुले में पड़े चारे को अंदर डालने की बात कही गई। सीवीओ डॉ. केपी सिंह को समय- समय पर पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश दिए। डीएम ने गांव वाहिदपुरबीबी में बनी वृहद गोशाला का भी जायजा लिया। यहां भी साफ सफाई ठीक नहीं मिली। इस पर नाराजगी जताई और सफाई करने के निर्देश दिए।
चार गायों का कराया पोस्टमार्टम
गोशाला में चार गायों की मौत हुई थी। शनिवार की देर शाम सभी का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं जेसीबी मंगाकर उनको दफना दिया गया।
डा. केपी सिंह, सीवीओ
साफ-सफाई के दिए निर्देश
गोशाला में साफ सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं थी। वहां गंदगी मिली, इस पर डीएम ने साफ सफाई रखने के निर्देश दिए है।
नंदलाल, एसडीएम सदर।
--------
अलग- अलग टीनशेड में रहेंगे गोवंश
डीएम ने निरीक्षण के दौरान सांड़ व गाय के लिए अलग-अलग टीनशेड बनाने के निर्देश दिए। डॉ. केपी सिंह को अभियान चलाकर सांड़ों का बधियाकरण कराने पर जोर दिया है।

एक रात में बढ़े 100 गोवंश
सीवीओ केपी सिंह ने बताया कि शनिवार रात मलावन क्षेत्र के पास पड़ोस के गांव के लोग करीब सौ गोवंश छोड़ गए है। अब इस गोशाला में गोवशों की संख्या 350 हो गई है। इसको लेकर भी समस्याएं आ रही हैं जब कि गोशाला में 250 गोवंशों की क्षमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed