फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Couple and son injured in road accident

Etah News: सड़क हादसे में दंपती और पुत्र घायल

Thu, 10 Jul 2025 05:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 10 Jul 2025 05:38 PM IST
विज्ञापन
Couple and son injured in road accident
एटा। दुर्घटना में घायल हुए बहनोई को देखकर लौट रहे दंपती व पुत्र हादसे में घायल हो गए। मिरहची थाना क्षेत्र में गांव दतेई के पास साइकिल सामने आने की वजह से उनकी बाइक गिर गई। इसके अलावा ई-रिक्शा पलटने से दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव गनेशपुर थाना व जिला कानपुर नगर निवासी तिलक सिंह ने बताया कि पत्नी शीला देवी व पुत्र अर्जुन के साथ गांव दोसपुर थाना ढोलना जिला कासगंज आए थे। यहां बहन के देवर सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उनको देखकर बृहस्पतिवार को बाइक से घर वापस लौट रहे थे। कासगंज रोड पर मिरहची थाना क्षेत्र में गांव दतेई के पास खेत में काम कर रहे बच्चे साइकिल लेकर बाइक के सामने आ गए जिसके कारण बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।
विज्ञापन

दुर्घटना में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। खेत में काम कर रहे लोगों ने एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया है। आगरा रोड पर ई-रिक्शा पलटने से यात्री अजय निवासी चमकरी थाना कोतवाली देहात और चालक रमेश घायल हो गया। दोनों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया गया। इलाज के बाद स्वस्थ होने पर परिजन दोनों को घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed