{"_id":"67eeb4aa7158e9ccf003182f","slug":"councillors-got-angry-for-not-getting-a-chair-in-the-municipality-shouted-slogans-and-gave-warning-etah-news-c-163-1-eta1003-131824-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पालिका में कुर्सी न मिलने पर भड़के सभासद, नारेबाजी करते हुए दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पालिका में कुर्सी न मिलने पर भड़के सभासद, नारेबाजी करते हुए दी चेतावनी
Thu, 03 Apr 2025 09:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 03 Apr 2025 09:47 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। नगर पालिका परिसर में सभासदों की बृहस्पतिवार को बैठक थी। इसमें कुर्सियों की व्यवस्था न होने पर सभासद नाराज हो गए। गुस्साए सभासदों ने पालिकाध्यक्ष कार्यालय के सामने फर्श बिछाकर धरना पर बैठ गए। सभासदों ने नारेबाजी कर अपनी भड़ास निकाली।
सभासद संघ के अध्यक्ष उत्साह भारद्धाज ने कहा पालिका में सभासदों के लिए कुर्सी न होना गंभीर मामला है। यह सभासदों को सीधे तौर पर अपमानित करने की साजिश है। उन्होंने तीन दिन में कुर्सियों की व्यवस्था करने को पालिका प्रशासन को चेतावनी दी है। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना में वंचित लोगों के सर्वे में सुधार न करने पर अनशन करने की चेतावनी दी । सभासद नवीन गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री आवास योजना में सैकड़ों लोग वंचित हैं। इस दौरान जेपी सिंह, पवन माहौर, सनी कुमार, देवेश शर्मा, मोहसिन खान, वीरेंद्र कुमार, दिनेश वार्ष्णेय, राहुल वाल्मीकि, राजीव वाल्मीकि, ऋषि कुमार, महफूज खान, आरती, सहित अन्य सभासद मौजूद रहे।